भिलाई। भारत के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार दुर्ग यूनिवर्सिटी से संबंध शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम समन्वयक डॉ आरपी अग्रवाल जिला संगठन डॉ विनय शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पा कुलकर्णी के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का सर्वेक्षण किया.












