भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में योग का प्रशिक्षण देने हेतु श्रीश्रीरविशंकरजी की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग से पुष्पा एवं पुष्पल आमंत्रित थीं. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्धारित समस्त योगासनों का एवं प्राणायाम जैसे नाड़ी शोधन का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा और अन्य आसनों का अभ्यास भी करवाया गया। सुदर्शन किया के बारे में भी जानकारी दी गई।












