भिलाई। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में सर्जरी की गई. हादसे में युवक के बांह तथा जांघ की हड्डी तो टूटी ही थी, पेल्विस (श्रोणि) में भी फ्रैक्चर हो गया था. पेल्विस की सर्जरी एक उच्च जोखिम वाली सर्जरी होती है जिसे बहुत कम अस्पतालों में किया जाता है. हाइटेक में युवक की सर्जरी कर दी और यह पूरी तरह सफल रही.












