दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि महाविद्यालय के वसीम अकरम (वनस्पति शास्त्र) एवं योगिता साहू (रसायन शास्त्र) का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वैज्ञानिक अधिकारी-2022 (गृह पुलिस विभाग) पद पर हुआ है.












