भिलाई। संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग डाॅ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर नोएडा में 23 मई से 03 जून 2023 तक चल रहे तृतीय खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की छात्रा कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने भारात्तोलन खेल में कुल 173 कि.लो. वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरे छत्तीसगढ़ को गौरव प्रदान किया.












