राजनांदगांव. विश्व जनसंख्या दिवस पर कान्फ्लूएंस कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिक्षा विभाग एवं आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता कराया गया. ऐसा नहीं है कि देश में बढ़ती जनसंख्या से निपटने के लिए संसाधनों की कमी है हां अगर किसी चीज की कमी है तो वह है जागरूकता. इस समस्या से निपटने के लिए परिवार नियोजन जैसे कई समाधान मौजूद हैं.












