Conjunctivitis Hitek

How to handle Conjunctivitis

भिलाई। बारिश और उमस के कारण इन दिनों आंखों की एक तकलीफ तेजी से फैल रही है. हाइटेक के नेत्ररोग विभाग में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज आ रहे हैं. वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाली इस परेशानी को आम बोलचाल की भाषा में ‘आंख आना’ या ‘जॉय बांग्ला’ कहते हैं. इस संक्रमण से आंखों के ऊपर तथा पपोटे के भीतर की झिल्ली (conjunctiva) में सूजन हो जाती है तथा सूक्ष्म नसों में रक्त भर जाता है. आंख खोलने में परेशानी होने के साथ ही आंखों में चुभन तथा रोशनी से तकलीफ होती है.

Full size418 × 280

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *