Indian Politics

War of allegations begin in Chhattisgarh

वैसे तो मौसम बारिश का चल रहा है पर दगाबाज मौसम का मूड समझ में नहीं आ रहा है. आसमान ताकते दिन गुजर रहे हैं. पर राजनीतिबाज और राजनीति में रुचि रखने वाले अभी से नवम्बर-दिसम्बर की तैयारी में जुट गए हैं. छत्तीसगढ़ के लिए यह चुनावी मौसम होगा. चुनावी मौसम में और होली में गजब का सामंजस्य है. होली में रंग-गुलाल के अलावा कीचड़, गोबर और पेंट का भी जमकर उपयोग होता है. कुछ ऐसा ही आलम चुनावी मौसम में भी होता है. जमकर कीचड़ उछाले जाते हैं, कपड़े फाड़े जाते हैं. जनता इसका तमाशा देखती है और फिर जैसा उसका मूड बनता है, वैसा फैसला सुनाकर अपनी राह पकड़ लेती है.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *