भिलाई। एमजे कालेज में जारी तीन दिवसीय इंडक्शन एवं ओरिएन्टेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन आज तीन विधाओं के दिग्गज नवप्रवेशी विद्यार्थियों से रूबरू हुए. इनमें आईसीएआई सेन्ट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल भिलाई चैप्टर के मोटीवेशनल स्पीकर एवं करियर काउंसलर सीए राहुल बत्रा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज से बीके पूजा बहन एवं बीके रिया बहन, मिसेज इंडिया लीगेसी श्रीमती कंचन गुप्ता तथा मिस छत्तीसगढ़ यशस्विनी रेड्डी शामिल थीं.












