भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने आज ‘स्वाद का मेला’ का आयोजन किया. इसमें कई प्रकार के सुस्वादु डिशेज के स्टॉल लगाए गए. बेथनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ बेनी सुसन चाको ने फिता काटकर इसका उद्घाटन किया. यह आयोजन स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन द्वारा फंड रेजिंग ईवेन्ट के तौर पर किया गया था.












