राजनांदगांव. कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, एल्यूमिनी एसोसिएशन, बेस्ट प्रैक्टिस सेल एवं आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली महोत्सव गेड़ी चढ़कर फुगड़ी खेल कर मनाया विद्यार्थियों ने। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कहा कि हरेली में छत्तीसगढ़ के किसान कुलदेवता और कृषि औजारों की पूजा अर्चना करने के साथ ही अच्छी फसल की कामना करते हैं।












