राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में गुरू पूर्णिमा का उत्सव पूर्ण विधि-विधान के साथ मनाया गया, गुरू पूर्णिमा के साथ ही विद्यार्थियों का शिक्षारंभ संस्कार भी किया गया. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन दीप जलाकर किया गया. विद्यार्थियों द्वारा अपने सभी शिक्षकों का स्वागत स्वनिर्मित श्रीफल एवं वेस्ट से बेस्ट सामग्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.












