महिलाओं को चूल्हा फूंकने से निजात दिलाने के लिए मोदी सरकार ने 2016 में उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना की शुरुआत की थी. यह योजना निपट गरीबों को मुफ्त में गैस सिलिण्डर, रेगुलेटर और चूल्हा प्रदान करती है. 2019 तक इस योजना के तहत 5 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जाने थे. इसपर कितना काम हुआ, गरीबों का जीवन कितना बदला, इसका कभी कोई सर्वे नहीं हुआ. अनेक परिवारों में गैस का चूल्हा पुरानी साड़ी में लिपटकर आलमारी के ऊपर जा बैठा है. सिलिण्डर स्वयं स्टैंड बना हुआ है. गरीब महिलाएं आज भी पाइप लेकर लकड़ी चूल्हे में फूंक मार रही हैं.












