भिलाई। “पागलपंती” समूह के कलाकारों ने सुर सम्राट मो. रफी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उन्हें स्वरांजलि दी. 31 जुलाई कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती भी है. इस अवसर पर दोनों मनीषियों का पुण्यस्मरण किया गया तथा उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी याद किया गया. इस अवसर पर समूह के सदस्यों ने गीत भी गाए. इस संगीत समूह का गठन राइजिंग स्टार ऑफ मॉडल टाउन के नाम पर कोरोनाकाल में किया गया था. अब इसे नया नाम दिया गया है.












