भिलाई। पेट दर्द एवं पीलिया की शिकायत लेकर एक महिला हाइटेक हॉस्पिटल पहुंची. इससे पहले उसे दूसरे अस्पतालों में पित्ताशय की पथरी का मामला बताया गया था. पर किसी कारणवश उसने वहां पित्त की थैली का आपरेशन नहीं करवाया और हाईटेक आ पहुंची. जांच करने पर पता चला कि उसके लिवर में हाइडेटिड सिस्ट (hydatid cyst) था. यह सिस्ट फट चुका था और उससे छोटे-छोटे सिस्ट निकलकर पित्त की नली को अवरुद्ध कर चुके थे. इस स्थिति को Complicated hydtid cyst with billiary communication कहते हैं.












