भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा घोषित बीए अंतिम के परीक्षा परिणाम में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की. 90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त किया. प्रीति हलदर ने 79.55 प्रतिशत, विधि शर्मा 77.22 प्रतिशत एवं निशा पटनिहा ने 76 .55% प्राप्त कर महाविद्यालय में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया.












