दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश’ योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर वृक्षारोपण किया गया। इसके अन्तर्गत परिसर में आंवला, नीलगिरी, अमरूद, नीम, अश्वगंधा, बेल, इत्यादि औषधीय पौधों का वृक्षारोपण बड़ी संख्या में किया गया।












