भिलाई। लायन्स क्लब पिनाकल ने आज डाक्टर्स डे के मौके पर हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का तुलसी भेंटकर सम्मान किया. इस अवसर पर अतिथियों ने अस्पताल परिसर में पौधे भी रोपे. उन्होंने कहा कि इन वृक्षों की भांति डाक्टर भी पूरी 365 दिन इंसानियत की सेवा करते हैं. डाक्टर्स डे उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक अवसर है.












