भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने “डाइटरी क्लब” का गठन किया है. इस क्लब का उद्देश्य मिलेट्स और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना है. इससे छात्र, कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के बीच स्वस्थ एवं स्वच्छ भोज्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देना मिल सकेगा. पोषण और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में प्रत्येक शनिवार मिलेट्स डे के रूप में नामांकित किया गया है.












