दुर्ग। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह के मार्गदर्शन में तथा हेमचंद यादव वि वि दुर्ग के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर पी अग्रवाल, जिला संगठक डॉ विनय शर्मा की प्रेरणा से कार्यक्रम अधिकारी प्रो.जनेंद्र कुमार दीवान के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।












