भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल का फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के साथ अनुबंध हो गया है. अनुबंध के तहत फेरो स्क्रैप निगम के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों/आश्रितों को हाइटेक हॉस्पिटल में कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी. चिकित्सकीय प्रस्ताव स्वीकृति की सूचना फेरोस्क्रैप के वरिष्ठ प्रबंधक पीएंडए ने अस्पताल को भेज दी है.












