भिलाई। छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल की कुलसचिव दुर्गावती कुंजाम ने आज विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी के मन में कुछ न कुछ बनने की इच्छा जरूर होगी. पर याद रखें कि केवल इच्छा रखने से ही कोई सपना पूरा नहीं होता बल्कि उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है. कुलसचिव एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं.












