दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने धमाकेदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन में मलेशिया की जो जिन वेई को पराजित कर दिया है. आकर्षि का वर्ल्ड रैंक 40 है जबकि जो का 34. राउंड 16 के अगले मैच में आकर्षि की भिड़ंत हमवतन पीवी सिंधु से होगी. इससे एक सप्ताह पहले बीडब्लूएफ जापान ओपन में हार के साथ ही उन्हें प्रतिस्पर्धा से बाहर होना पड़ा था.












