छत्तीसगढ़ में एक गजब के नेता हैं. आदिवासियों के बीच बेहद लोकप्रिय इस नेता का नाम है कवासी लखमा. पिछले कई वर्षों से वो छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री भी हैं. विधानसभा में तो वो लोगों का मनोरंजन करते ही हैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में तो उनकी हरकतें कभी-कभी बेजा होने की सीमा लांघने लगती हैं. उनका नया वायरल वीडियो बीड़ी पीने की स्टाइल का है. इस वीडियो में वो एक ग्रामीण की बीड़ी से बीड़ी सुलगाते और नाक से धुआं छोड़ते हुए दिखाई देते हैं. उनके आग्रह पर ग्रामीण भी ऐसा ही करके दिखाता है.












