भिलाई. इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर में नव प्रवेशित छात्रों के लिए आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा प्रायोजित त्रिदिवसीय “दीक्षारम्भ ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम द्वारा माता सरस्वती की पूजा वंदना से किया गया।












