भिलाई। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 अगस्त को एमजे कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग, साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. श्रेष्ठ 8 पोस्टरों को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया. एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने निर्णायकों की भूमिका अदा की.












