भिलाई। एमजे कलेज में रैगिंग के खिलाफ जागरूकत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उत्कल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ब्रह्मा मिश्रा इसके मुख्य वक्ता था. ऑनलाइन मोड में महाविद्यालय की आईक्यूएसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि रैगिंग की शुरुआत जर्मनी में हुई थी. इसका प्राथमिक उद्देश्य सेना में भर्ती होने वालों को आने वाले समय की चुनौतियों की लेइ तैया करना था.












