भिलाई। एमजे कालेज में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम को उप प्राचार्य एवं शिक्षा संकाय प्रमुख डॉ श्वेता भाटिया एवं अन्य सहायक प्राध्यापकों ने संबोधित किया. इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा आयोजित लघु कथा प्रतियोगिता के पुरस्कारों की भी घोषणा की गई. इसमें सर्वाधिक प्रविष्टियां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुपेला से प्राप्त हुई थीं.












