भिलाई. एमजे कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को स्तनपान सप्ताह का शानदार समापन हुआ. जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रमुख डॉ हिमानी गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं.












