भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ एवं समान अवसर सेल के संयुक्त तत्वाधान में 23 अगस्त को जागरूकता कार्यक्रम “नया आसमां” का आयोजन किया गया. शासकीय वीवायटी पीजी स्वायत्त कॉलेज दुर्ग से अवकाश प्राप्त पूर्व प्राध्यापक समाजशास्त्र डॉ सुचिता शर्मा एवं पत्रकार तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कंचन सेंद्रे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. किन्नर समुदाय से हसीना और साहिबा भी उपस्थित थीं.












