राजनांदगांव. महाविद्यालय में पालक-शिक्षक संघ की बैठक रखी गई जिसमें बैठक के दौरान महाविद्यालय उपस्थित अथिति पालकों का प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन किया। पालक-शिक्षक संघ की बैठक का मुख्य उद्देश्य पालकों तथा शिक्षकों के मध्य घनिष्ठ एवं पारस्परिक संबंध स्थापित करना ताकि महाविद्यालय में नवीन सुधारात्मक परिवर्तन एवं विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास किया जा सके।












