दुर्ग. शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 77 वाँ स्वाधीनता दिवस उल्लहासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। संस्था के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रासेयो की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली जो प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर परिसर लौटी।












