दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एंटी रैगिंग सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगितायें आयोजित की गयी। सत्र प्रारंभ के अवसर पर आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने छात्राओं को रैगिंग के दुष्परिणाम एवं दण्ड प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी।












