Chhattisgarh Mahtari

Chhattisgarh Mahtari Sensitization in Girls College

दुर्ग। शासकीय डाॅ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौशल विकास केन्द्र एवं इतिहास परिषद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कौशल विकास केन्द्र प्रभारी डाॅ. रेशमा लाकेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधानों और आभूषणों में चित्रित किया गया है। हरे रंग की साड़ी पहने माता के बाँए हाथ में धान की बाली और हंसिया है। माता का दूसरा हाथ अभय मुद्रा में संतानों को आशीर्वाद दे रहा है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *