दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग द्वारा ‘आजादी का पर्व-मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य डाॅ. सुशील चंद्र तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय में नृत्य, संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला जैसे विषय अलग ही पहचान रखते हैं. ये स्वरोजगार परक विषय हैं। हर्ष की बात है कि महाविद्यालय में छात्राओं का इस विषय को लेकर अत्यधिक रुझान भी दिखता है.












