छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत आरक्षित 10598 सीटें खाली रह गईं हैं. इनमें 5395 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने लॉटरी में नाम आने के बाद भी एडमिशन नहीं लिया. इस बार आरटीई के तहत 6571 स्कूलों की 55191 सीटें आरक्षित थीं. पिछले साल आरक्षित सीटों की संख्या 80 हजार थी. इस बार 1.18 लाख से भी ज्यादा आवेदन आए थे. पर केवल 44593 छात्रों ने ही आरटीई की सीट का लाभ लिया है. शासन ने इसके लिए दो बार – 10 अप्रैल और 15 जुलाई तक आवेदन लिये थे.












