भिलाई। जगद्गुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं सेठ बद्री लाल खंडेलवाल कॉलेज दुर्ग के मध्य एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किये गए। इस अवसर पर जगद्गुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. व्ही सुजाता एवं सेठ बद्री लाल खंडेलवाल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उमाकांति सिंह उपस्थित थे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. व्ही सुजाता ने बताया कि यह अनुबंध आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया है, जिसमें दोनों महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षार्थी संसाधनों व शैक्षणिक परिप्रेक्ष्य को साझा कर सकेंगे.












