भिलाई। ओड़ीशा सरकार की बीजू कृषक कल्याण योजना कार्ड के तहत पहली बार ओड़ीशा के एक मरीज का हाइटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में इलाज किया गया. कोरापुट जिले के जयपुर का निवासी 38 वर्षीय किसान भयंकर सिर दर्द से पीड़ित था. जब उसे हाइटेक लाया गया तब तक उसकी चेतना लगभग जा चुकी थी. इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया है.












