भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धों के प्रति संवेदनशीलता जगाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. गोद ग्राम खपरी के शाला भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धों के प्रति समाज के क्रूर नजरिए का मार्मिक चित्रण किया गया. साथ ही दर्शकों से अपील की गई कि वे अपने बुजुर्गों का सही ढंग से ध्यान रखें. उनकी शारीरिक एवं मानसिक सेहत का ख्याल रखें.












