भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग और मीटकाॅन, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर गाइडेंस एवं पाथ इन क्लिनिकल रिसर्च विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। मीटकाॅन टेक्नोलाॅजी बिजनेस इंक्यूबेटर डीएसटी के द्वारा डीएसटी, भारत सरकार एवं एपीसीटीटी नई दिल्ली के द्वारा प्रायोजित है जिसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमति प्रदान किया गया है।












