भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा ’कैरियर अपॉर्चुनिटी इन बैंकिंग एंड फाइनेंस’ पर वेबीनार का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता सिद्धांत अग्रवाल लीड ट्रेनर बजाज फिनसर्व नागपुर थे। उन्होंने विद्यार्थियों को “लर्नर से अर्नर बनने के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने फाइनेंस एंड बैंकिंग में नौकरी की संभावनाओं के साथ ही उन गुणों के बारे में बताया जो कम्पनी अपने कर्मचारियों में देखना चाहती है. दूसरे वक्ता आलेख चौरसिया ने कहा कि कारपोरेट सेक्टर में दैहिक भाषा और ड्रेसिंग सेंस का भी बहुत महत्व है आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होगी तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।












