दुर्ग। साइंस कालेज के रसायन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रदर्षित करके पोषक अनाज (मिलेट्स) पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एम.एससी के विद्यार्थियों द्वारा स्नातक स्तर की कक्षाओं में जाकर मिलेट्स पर आधारित पोस्टर प्रस्तुत किए गए तथा मिलेट्स के लाभ और उससे संबंधित स्वास्थ्य के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि खाद्य और कृषि संगठन और संयुक्त राष्ट्र ने बाजरा के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता के लिए 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मान्यता दी है।












