भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा तुलसी जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर महाविद्यालय के डीन, अकादमिक डॉ जे. दुर्गा प्रसाद राव एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने किया. हिन्दी की विभागाध्यक्ष डॉ श्रद्धा मिश्रा ने बताया कि श्री रामचरितमानस में शिक्षा धर्म अर्थ वेद संस्कृति सभी समाया हुआ है अतः इस ग्रंथ का अध्ययन प्रत्येक विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से करना चाहिए।












