भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में अनुशासन एवं एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा “एंटी रैगिंग” विषय पर पोस्टर, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता एवं ओरिऐंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दुर्गावती मिश्रा ने कहा रैगिंग में वरिष्ठ छात्रों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, अपमान या उत्पीड़न शामिल है. यह अक्सर घातक रूप ले लेता है जिसमें नए विद्यार्थी को मनोवैज्ञानिक या शारीरिक यातना का शिकार होना पड़ सकता है।












