भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमर्स मेनिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ. शर्मिला शामल ने बताया कि नवप्रवेशी विद्यार्थी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानते अपने कर्म्फट जोन से बाहर नहीं आते, उन्हें अपने सहपाठियों से परिचित कराने व विषय के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया
ताकि विद्यार्थियों का संकोच दूर हो सके और वे एक-दूसरे के साथ सहज हो पाये।












