भिलाई। ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी एवं अनुसंधान केन्द्र रायपुर के वैज्ञानिक अधिकारी अरुण कुमार सिंह परिहार ने आज कहा कि यह एक ऐसी शिक्षा है जिसे प्राप्त करने के बाद करियर की कई दिशाएं खुल जाती हैं. इस डिग्री के बाद आप अस्पताल या दवा दुकान में नौकरी कर सकते हैं, अनुसंधान के क्षेत्र में जा सकते हैं, दवा उत्पादन के क्षेत्र में जा सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह कि एक फार्मासिस्ट कभी रिटायर नहीं होता.












