भिलाई। एमजे कॉलेज के शिक्षा संकाय की प्राध्यापक डॉ तृषा शर्मा को दुबई में आयोजित कला एवं मानविकी की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान अवार्ड से सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि 40 से अधिक शोध-पत्र, 4 महत्वपूर्ण किताबों और संस्कृति पर नियमित कालम लिखने वाली प्राध्यापक डॉ तृषा शर्मा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में शोध निर्देशक भी हैं.












