भिलाई। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आज एमजे कालेज में कार्डियो पल्मोनरी रेससिटेशन (सीपीआर) देने की कार्यशाला का आयोजन किया गया. सुरप्रीत चोपड़ा हार्ट फाउंडेशन की संस्थापक डॉ सुरप्रीत चोपड़ा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जीवन बचाने की यह तकनीक विस्तार से सिखाई. यह आयोजन महाविद्यालय की जूनियर रेडक्रास इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लायन्स क्लब पिनाकल के सहयोग से किया गया था.












