दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस एवं रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ओजोन दिवस मनाया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह द्वारा विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण पर संबोधन कर शपथ ग्रहण कराया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने कर्तव्यों का सही तरह से पालन करें जिससे पर्यावरण संबंधी समस्या देश और समाज से दूर हो सके।












