भिलाई। दक्षिण ओड़ीशा के पहाड़ी इलाके की एक महिला की रीढ़ की सर्जरी हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में की गई. वह पिछले 3-4 साल से असहनीय कमर दर्द से जूझ रही थी. वहां के चिकित्सकों ने उसे आपरेशन की सलाह दी थी. चिकित्सकों के सुझाव पर ही मरीज हाईटेक पहुंची जहां बीकेकेवाय योजनांतर्गत उसका इलाज किया गया. इस योजना के तहत हाइटेक में इलाज करवाने वाली वह दूसरी मरीज है.












